फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हनुमान ने जलाई लंका, लगे जयकारे

Tue, 30 Sep 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। कस्बे के सब्जी मंडी बाजार में चल रहे रामलीला में स्थानीय कलाकारों ने रविवार रात्रि में लंका दहन, रावण हनुमान संवाद का मनमोहक मंचन किया।यह देख दर्शकों ने लगाये जयकारे। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद कनकलता सिंह ने श्री राम की आरती में दीप प्रज्ज्वलित कर शुरूआत कराई। नौंवै दिन दिखाया गया कि हनुमान जी समुद्र पार कर मच्छर रूप धारण कर लंका में प्रवेश करते ही सुरक्षा में तैनात लंकिनी रास्ता रोकती है लेकिन उनके घुंसे के एक वार से लंकिनी मुख से खुन उगल देती है। एक कुटिया से राम राम की आवाज सुनकर हनुमानजी अन्दर प्रवेश करते हैं और सामने विभीषण को पाते हैं।
ब्राह्मण वेष में हनुमान का परिचय पाते ही विभीषण प्रणाम करते हैं।माता सीता का पता बताते हैं। अशोक वाटिका में माता सीता को भगवान श्री राम द्वारा दी गई अंगुठी देते हैं।जिसको देखकर माता सीता की आंखें भर आती हैं।
विज्ञापन

भूख लगने के कारण कंद मूल फल खाने की इच्छा जताते हैं। माता सीता की आज्ञा से अशोक वाटिका में पेड़ों को तोड़ने के चलते रावण के दरबार में लाया जाता है रावण से संवाद होता है। नाराज होकर रावण हनुमान जी की पूंछ में आग लगा देता है।
पल भर में हनुमान सोने की लंका को जला कर राख कर देते हैं। इस दौरान ओमप्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र सिंह, दशरथ साहनी, जय चन्द यादव, हरिश्चन्द्र सिंह, गणेश यादव आदि मौजूद रहे। पंडालों में सजी मां की प्रतिमा ः सोहनपुर संवाद के अनुसार देवरिया दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है, पंडालों में रखी मां दुर्गा की प्रतिमा को विविध तरीकों से सजाया गया और और मंत्र द्वारा विधिवत पूजा पाठ विद्वान पंडितों द्वारा किया गया और आंख का पटल खोल दिया गया पूजा करने वालों की भीड़ लग गई
विज्ञापन

सोहनपुर बाजार सहित सिकरहटा ,रामपुर बुजुर्ग , बनकटा अकटही भठवां पाण्डेय,जैतपुरा आदि बाजारों में शाम को रौनक बढ़ गई है पुलिस प्रशासन द्वारा उस पर नजर रखी जा रही है विभिन्न गांवों और चौराहों पर रखी गई मां दुर्गा के प्रतिमा को पंडालों में झालरों को विविध प्रकार के रंगों से सजाया गया है। मां की प्रतिमा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें