फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट लगने से युवक झुलसा

Tue, 30 Sep 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बस स्टेशन के पास पंडाल में सजावट के लिए लाइट बांधते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। उपचार के लिए उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रुद्रपुर कोतवाली के रामचक गांव के रहने वाले विपिन सोनकर (30) दुलारे सोनकर रुद्रपुर उपनगर स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान पर काम करते हैं। सोमवार की सुबह दुर्गा पूजा पाण्डाल के लिए एक पोल पर लाइट बांध रहे थे। अचानक पोल में करंट उतर गया और वह चपेट में आ गए। करंट से घायल युवक को लोग सीएचसी ले गए जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें