फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन की कमी पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन

50 डोज थी वैक्सीन, लगवाने जुटे करीब चार सौ लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना पर टीका लगवाने वालों ने सोमवार को जमकर बवाल काटा। टीका कम और लगवाने वाले अधिक होने से लाइन में आगे लगने को आपस में धक्का-मुक्की शुरू कर दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को मामला संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए अब टीके कम पड़ने लगे हैं। तीसरी लहर आने के खौफ के बीच ग्रामीण टीका लगवाने के लिए जोर देने लगे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना पर सोमवार को 50 लोगों के लिए टीका आया था। सुबह से ही टीका लगवाने वालों की भीड़ जुटने लगी। टीकाकरण कक्ष खुलते ही लोग लाइन में आगे लगने के लिए आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। नोकझोंक और हंगामा देख अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। बवाल और हंगामा बढ़ते देख टीकाकरण कक्ष बंद कर चिकित्सा कर्मी बाहर निकल गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शंभू प्रसाद ने थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना मनोज कुमार को फोन किया। हंगामे की जानकारी मिलते ही एक दर्जन पुलिसकर्मी और दरोगा पीएचसी पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाकर शांत कराया और उन्हें कतारबद्ध कराया। इसके बाद चिकित्सा कर्मियों ने टीकाकरण शुरू किया। थानेदार ने कहा कि भीड़ के चलते हंगामे की सूचना मिली थी। समझा-बुझाकर शांत कराया गया और टीकाकरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें