फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 17 से शुरू होगी परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं

Sun, 08 Nov 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी। इसमें लिखित और मौखिक दोनों तरह की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाएं होंगी। कक्षा दो और तीन में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत रहेगा, जबकि कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा का अधिभार 70 प्रतिशत और मौखिक परीक्षा का 30 प्रतिशत होगा। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा लिखित होगी।

कक्षा छह से आठ तक की लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों के 10 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के 10 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्नों के 20 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। गोपनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों के सामने प्रश्न पत्र खोले जाएंगे। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 नंवबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें