फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

Sun, 08 Nov 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के बारीपुर चौराहे पर चल रही श्रीरामलीला के दूसरे दिन शनिवार को श्रीराम प्राकट्य की झांकी देख पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला समिति के अध्यक्ष बृद्धिचंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

रामलीला की शुरुआत धरती पर राक्षसों के बढ़ते अत्याचार के पश्चात कठिन तपस्या के बाद राजा दशरथ के राजमहल में चौथेपन में अयोध्या के राजा दशरथ के महल में चार पुत्र पैदा हुए। पुत्र प्राकट्य की खबर सुनकर राजा दशरथ ने खुल कर धन दौलत लुटाया।श्रीराम प्राकट्य के बाद राजमहल में सोहर कार्यक्रम में भी महिलाओं ने हिस्सा लिया। गुरु वशिष्ठ को राजा दशरथ द्वारा निमंत्रण देकर बुलाया जो आने पर चारों पुत्रों का नामकरण संस्कार कराया गया। इस दौरान सोनू पाठक, हरिशंकर चौबे, रमेश कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, छोटे कुशवाहा, लल्लन पांडेय,भोला सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें