फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दफ्तर से गोदाम तक करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जबकि प्रशासन रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बताते हुए कालाबाजारी करने वाले एजेंसी मालिकों पर कार्रवाई की कवायद कर रहा है। बावजूद लोग रसोई गैस को लेकर गोदामों और एजेंसी कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता जहां एक तरफ सिलिंडर के साथ-साथ केवाईसी कराए जाने को लेकर पशोपेश में हैं। वहीं होम डिलेवरी बंद होने से महिलाओं और बुजुर्गों की समस्या बढ़ गई है। जिससे सुगमता को लेकर लोग महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदने पर मजबूर हैं।
पिछले करीब एक पखवारे से रसोई गैस सिलिंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। गैस गोदामों और कार्यालयों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। लोगों के अनुसार जहां एक ओर गैस की किल्लत से पुराने ढर्रे पर भोजन पकाने का डर सता रहा है। वहीं एजेंसी मालिकों द्वारा कागजात आदि को लेकर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अधिक रुपये खर्च करने पर सभी नियमों को दरकिनार करते हुए गैस मिल जा रही है। गैस के किल्लत के चलते कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। लोगों का यह भी कहना है कि बुकिंग कराने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग कराने पर केवाईसी कराने की सलाह दी जा रही है। जबकि कनेक्शन को मोबाइल नंबर से जोड़ने के लिए चक्कर लगवाया जा रहा है।
मंगरी देवी, लालमुनि, राजेश, महेश आदि का कहना है कि पूर्व में एजेंसियों की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा था।
गैस की किल्लत जैसी बात सामने आने पर सभी फार्मूला प्रयोग किया जा रहा है। कुछ कंपनियों के गोदाम कहीं और तो कार्यालय कहीं और है।
जिससे और भी समस्या विकट हो गई है। बुजुर्गों और महिलाओं का कहना है कि उम्र बढ़ने और शक्ति कम हो जाने आदि के कारण गैस सिलिंडर आसानी से हासिल कर पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें