फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश और ऑनलाइन कक्षा संचालन को जारी हुए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश और ऑनलाइन कक्षा संचालन को जारी हुए निर्देश
विज्ञापन

आज से जिले के माध्यमिक व अन्य बोर्डों के स्कूलों में शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं
कोरोना संकट के दौर में डीआईओएस ने नए तरीके से प्रवेश व कक्षा संचालन को दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले मेें यूपी बोर्ड सहित अन्य बोर्डों से संचालित होने वाले माध्यमिक स्तर स्कूलों में प्रवेश एवं ऑनलाइन कक्षाओं के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सत्र नियमित रखने के उद्देश्य से छह जुलाई से यहां के स्कूलों में प्रवेश लेने एवं केवल ऑनलाइन ही कक्षाओं के संचालन का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

25 मार्च से ही लॉकडाउन घोषित होने के बाद स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं। कोविड-19 के दौरान अब लागू हुए अनलॉक-दो के संबंध में शैक्षिक गतिविधियां को पुन: शुरू करने के संबंध में शासन स्तर से ही शर्तों के साथ नियमों में कुछ छूट देने की घोषणा की गई है। डीआईओएस शिवचंद राम ने रविवार को बताया जनपद में छह जुलाई से ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण तथा नए सत्र में प्रवेश आदि के कार्य होंगे। प्रधानाचार्य शिक्षणेतर कर्मचारियों सहयोग के लिए बुला सकेंगे। शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय भवन व फर्नीचर आदि को सैनिटाइज कराया जाएगा। कर्मचारियों का तापमान सामान्य से अधिक हो तो उन्हें प्रवेश न दिया जाए तथा इसकी सूचना सीएमओ को दी जाएगी। स्कूल परिसर में हैंडवाश एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था पर्याप्त रूप से हो। संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जारी नियमों का भलीभांति पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। छह जुलाई के बाद शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक बुलाकर ऑनलाइन पठन-पाठन की व्यवस्था से उन्हें अवगत कराते हुए इसके लिए प्रेरित किया जाए। ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था के प्रभावी संचालन को शिक्षकों व छात्रों को वेबिनार व ऑनलाइन ट्यूटोरियल के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था बने। नवीन सत्र में प्रवेश के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जाए। जरूरत हो तो स्टॉल लगाकर विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। प्रत्येक कक्षा के लिए प्रतिदिन निर्धारित कक्षावार, विषयवार, समय सारिणी बनाकर अधिकतम 15 जुलाई तक ऑनलाइन शिक्षण का कार्य शुरू कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड के साथ अन्य बोर्ड के स्कूल संचालकों व प्रधानाचार्यों को नए दिशा निर्देशों से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें