फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली तक गृह प्रवेश करेंगे पीएम आवास के 324 लाभार्थी

Mon, 22 Oct 2018 11:46 PM IST
deoria
विज्ञापन
PM awas yojana
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण मिलाकर 324 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। धनतेरस व दीपावली तक यह आंकड़ा पांच सौ के पार जा सकता है। ऐसे में लाभार्थी धन तेरस के शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश ले सकते हैं। जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए डूडा और डीआरडीए के अधिकारी अधिक से अधिक लाभार्थियों को शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश का लाभ दिलाने के लिए निर्माण प्रक्रिया में तेजी ला रहे हैं। 
विज्ञापन

दोनों विभाग के कर्मचारी मौके पर जाकर आवास निर्माण का हाल जान रहे हैं। मानक के अनुसार निर्माण पूरा होते ही लाभार्थी के खाते में अगली किस्त भेजी जा रही है। दीपावली से पूर्व विभागीय स्तर से बरती जा रही सक्रियता के चलते लाभार्थियों का मनोबल भी बढ़ता जा रहा है। 180 शहरी आवास पूर्ण हो चुके हैं। करीब डेढ़ सौ से अधिक आवासों का निर्माण दीपावली से पूर्व पूरा होने का अनुमान है। डीआरडीए को मिले 1634 लक्ष्य के सापेक्ष 144 का निर्माण पूरा हो चुका है। दीपावली तक 140 और आवासों का निर्माण पूर्ण होने का अनुमान है। 

इसलिए आ रही निर्माण में तेजी 
धनतेरस व दीपावली का मुहूर्त नई खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए बेहद खास दिन माना जाता है। इसमें लोग गहने, वाहन, फ्लैट आदि की खरीदारी में बेहद रुचि लेते हैं। जिन लाभार्थियों के आवास का निर्माण पूरा होने के कगार पर है, वह धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर गृह प्रवेश की कामना लिए निर्माण प्रक्रिया में तेजी ला रहे हैं। जल्दी मानक पूरे होने पर विभाग को भी किस्त का भुगतान करने में सहूलियत मिल रही है। 
विज्ञापन


कोट 
दीपावली तक सभी आवासों का निर्माण पूरा कराने के लिए शासन ने लक्ष्य दिया है। मानक पूरा होते ही लाभार्थियों के खाते में अगली किस्त का भुगतान अविलंब किया जा रहा है। धनतेरस पर गृह प्रवेश को लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता है। 
विज्ञापन

-महेश नारायण पांडेय, पीडी डीआरडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें