फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाधान दिवस में आए 90 प्रतिशत से अधिक मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
26 अक्तूबर को 200 ग्रामों में होगा ग्राम समाधान दिवस का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अभिनव पहल ‘ग्राम समाधान दिवस प्रशासन जनता के द्वार’ के आयोजन में आशातीत सफलता मिल रही है। अब तक 12 व 20 अक्तूबर हुए आयोजन में आए 90 प्रतिशत से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया है। डीएम ने आगे भी इस आयोजन को और वृहद रूप देेने के साथ ही इसमें संबंधित विभागों को और सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विकास भवन के गांधी सभागार में मीडिया से रुबरु होने के दौरान ग्राम समाधान दिवस की सफलता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम समाधान दिवस का आयोजन प्रात: 11 बजे से सायं चार बजे तक प्रत्येक मंगलवार को प्रत्येक विकास खंड में चिह्नित ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव, राजस्व लेखपाल एवं बीट पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित कर ग्राम पंचायत स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किए जाने का निर्णय लिया गया था। इस क्रम में प्रथम ग्राम समाधान दिवस 12 अक्तूबर को 160 ग्राम पंचायतों और द्वितीय ग्राम समाधान दिवस 20 अक्तूबर को 200 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जा चुका है। इसमें प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु ब्लाक स्तर पर खंड विकास अधिकारी एवं तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी द्वारा सतत पर्यवेक्षण किया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों का अंकन रजिस्टर में किया जाता है और जनपद स्तर से इसकी नियमित समीक्षा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें