नेशनल कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत कर गांव लौटेे राज का हुआ स्वागत
भागलपुर। ब्लॉक के देवसिया गांव के युवा खिलाड़ी ने नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनके गांव पहुंचने पर गांव के लोगों और विद्यालय की तरफ से बृहस्पतिवार को स्वागत किया गया।
देवसिया गांव के रत्नेश सिंह के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह राज ने मथुरा में हरदयाल टेक्निकल ग्राउंड पर 7-8 सितंबर को आयोजित थर्ड नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। राज ने प्राथमिक शिक्षा कैंब्रिज कानवेन्ट स्कूल मईल और हाईस्कूल की शिक्षा देवरहा बाबा इंटर कालेज देवसिया से प्राप्त की। गोल्ड मेडल जीतकर गांव पहुंचने पर प्रधानाचार्य द्वारिका सिंह ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। उसमें परिवार, गांव और विद्यालय के लोग उपस्थित रहे। राज ने बताया कि नेशनल के बाद उनका ध्यान इंटरनेशनल में पदक जीतने पर है। यहां तक पहुंचने में दादा राजेश्वर सिंह, चाचा विजय सिंह, रामप्यारे सिंह, मुन्ना सिंह, महामाया सिंह का विशेष योगदान रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि विद्यालय के सभी विद्यार्थी नेशनल-इंटरनेशनल पदक लाएं। इसके लिए हम सभी खेल के साधन उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अमरिंदर सिंह मिंटू, मंडल अध्यक्ष दीनबंधु सिंह, बलराम सिंह दादा, धर्मेंद्र पांडेय, सिंपू सिंह, चंदन सिंह, अनूप सिंह और अध्यापक संतोष कुमार गौड़, अरविंद त्रिपाठी, वीरेंद्र शर्मा, राम अवतार, राममिलन प्रसाद, नरेंद्र कुमार यादव, अरुण कुमार, कृष्णा नंद राय सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।