बरहज। नगर स्थित एक वार्ड में एक युवती का शव कमरे में फंदे के सहारे लटकता पाये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना युवती का सरयू नदी तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
लोगों के अनुसार परिजनों ने युवती के मौत की जानकारी होने पर दरवाजे पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। मौत का कारण कोई पारिवारिक विवाद, तो कोई कुछ और ही बता रहा है। वहीं एसओ विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।