फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गाजीपुर ने गोरखपुर को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Sun, 25 Jan 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर (देवरिया)। श्री श्री 1008 कालीचरण फुटबॉल स्पोर्टिग क्लब के तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल मैच एमजीआईसी कॉलेज क्लब गोरखपुर और मिस्टर इंडिया स्पोर्ट्स क्लब गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें गाजीपुर की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

भागलपुर के बीजीएम इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान गुलाब चंद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। मैच शुरू होने के बाद दोनों टीमों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया लेकिन मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
मध्यांतर के बाद खेल शुरू होने के 10वें मिनट में गाजीपुर टीम के गोलू ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 15वें मिनट में गाजीपुर के अफजल ने दूसरा गोल करके टीम का स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर की टीम ने गोल के कई मौके गंवाए लेकिन अंत तक गोल नहीं कर सकी। इस तरह गाजीपुर की टीम ने मैच 2-0 से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के निर्णायक की भूमिका सब्बीर अहमद और कमांटेटर की भूमिका अमन जायसवाल ने निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान अजय यादव, मणि यादव, हरिशंकर यादव, नवशाद अहमद, पूनम बर्नवाल, बेचू साहनी, दशरथ, धीरेन्द्र कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें