फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गायत्री परिवार ने रैली निकाल दिया नशामुक्ति का संदेश

Sun, 01 Mar 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में शनिवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत कस्बे से लेकर गांव तक जागरूकता रैली निकाली गई। व्यसन से लोगों को दूर रहने की अपील की गई।
विज्ञापन

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रैली को बेलही ग्रामीण से नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि नशा से घर-परिवार बर्बाद हो जाते हैं। वहीं, जो परिवार नशा से परहेज करते हैं, उनकी जिंदगी खुशहाल रहती है।रैली चिरकुटही,बरैठा, बढया बुजुर्ग,डकही,कस्बा होते हुए ब्लाक परिसर पहुंची। समाजसेवी राजेश गुप्ता ने रैली को जलपान कराया।ब्लाक परिसर में रैली को बीडीओ उषा पाल ने लोगों को जागरूक करते हुए नशा का शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया।उन्होंने कहा कि नौजवान जब नशा नहीं करेगा तो परिवार सुखी रहेगा। आगे आने वाली पीढ़ी भी सही रास्ते पर चल दुनिया के लिए नजीर बनेंगी। ऐसे सामाजिक आयोजन होने से व्यक्तित्व के विकास में लाभ होता है। नशा सामाजिक छवि से लेकर पारिवारिक रिश्तों में भी दुराव लाता है। ऐसे में सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली के चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने रैली को अस्पताल परिसर में स्कूली बच्चों को अपने और अपने परिवार के लोगो को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने नशा से शारीरिक नुकसान और होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप, राजेश गुप्ता,दीपक जायसवाल, चंद्रप्रकाश तिवारी, गोलू सिंह, संजय गुप्ता, चंद्रमणि सिंह, उत्कर्ष सिंह, विशाल, विकाउ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें