फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

महुआडीह के बेलवा बाजार गांव में विवाद में हुई हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। करीब सात माह से फरार चल रहे हत्यारोपी के घर जब पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया तो उसने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी गांव में हुई हत्या के मामले में सितंबर माह से नामजद था। जिसे पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के बेलवा बाजार गांव में सितंबर 2021 में मकान का बारजा निकालने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया था। गोली लगने से धर्मेंद्र राव की मौत हो गई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पिता रामेश्वर राव और उनके दो बेटों शुभम राव और सौरभ राव को मुख्य आरोपित बनाया था। इसमें शुभम राव अभी भी फरार चल रहा है। मामले में सोमवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस उसके घर पर मुनादी कर चस्पा कर दिया। पुलिस के दवाब को देखते हुए आरोपी ने दोपहर में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसओ विपिन मलिक ने कहा कि कोर्ट से आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। पुलिस के दबाव के कारण उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें