फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर

Fri, 23 Jan 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। पशु तस्करी के मामलों में लगातार संलिप्त मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को दो पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपी जुलाई माह में सल्लहपुर गांव के पास पशु तस्करी के दौरान गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी पंकज कुमार और पुरनाछापर गांव निवासी विकास कुमार काफी दिनों से पशु तस्करी के धंधे में सक्रिय थे। जुलाई में सल्लहपुर गांव के पास बिहार बॉर्डर से पुलिस ने पशु और पिकअप के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा था।
इसके बाद भी दोनों के पशु तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी संगठित रूप से पशु तस्करी में लिप्त थे और इनके खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में पशु तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई से तस्करों के नेटवर्क पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें