फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टेशन निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Fri, 23 Jan 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को सलेमपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेलवे की भूमि पर बनी दुकानों और वाहन पार्किंग स्थल काे देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीनियर मंडल इंजीनियर ने रेलवे की जमीन पर बनी दुकानों के संबंध में आईडब्ल्यू दिलीप सिंह से सभी कागजात उपलब्ध कराने को कहा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुकानें वैध रूप से आवंटित हैं या नहीं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी दुकान के दस्तावेज अधूरे हैं तो जल्द रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाए।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। सीनियर मंडल इंजीनियर ने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि 31 मार्च से पहले स्टेशन से जुड़े सभी लंबित कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सीनियर मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और स्टेशन परिसर को सुव्यवस्थित रखने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। औचक निरीक्षण से जहां कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है, वहीं अव्यवस्थाओं पर भी समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें