फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो गांजा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 28 Nov 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने दो गांजा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वह गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी करते थे। इस साल अप्रैल में 56 किलो गांजे के साथ दोनों पकड़े गए थे। इसमें एक बरहज का रुदल यादव और बलिया का नवनीत मिश्रा मिश्र शामिल है। सदर कोतवाली प्रभारी ने दोनों का गैंग चार्ट बनाकर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस को बरहज थाना क्षेत्र के करुअना निवासी रूदल यादव तथा बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई निवासी नवनीत कुमार मिश्र के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही करने को 22 नवंबर को गैंग चार्ट प्राप्त हुआ। इसमें कहा गया है कि गैंग लीडर रूदल यादव अपने सह अभियुक्त नवनीत कुमार मिश्र के साथ मिलकर संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर जिले में सक्रिय है। यह गिरोह अपने आर्थिक, भौतिक एवं अनुचित लाभ के लिए गांजा की तस्करी का कार्य करता है। इस साल 7 अप्रैल को सदर कोतवाली पुलिस एवं एसओजी ने गैंग लीडर रूदल यादव व उसके गैंग के सदस्य नवनीत कुमार मिश्र को एक वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान वाहन में 56 किलो 320 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। रूदल यादव व नवनीत मिश्र अपने आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए गांजा की तस्करी करते हैं। इस गिरोह के सभी सदस्य बालिग है और उनके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। गैंग चार्ट के आधार सदर कोतवाली प्रभारी दिलीप सिंह ने गैंग लीडर रूदल यादव व नवनीत कुमार मिश्र के खिलाफ उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत गैंगेस्टर की कार्यवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें