फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाजार गए व्यक्ति से मारपीट, पांच के खिलाफ केस

Thu, 28 Nov 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। चौराहे पर बाजार करने गए एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे मामले में दीवाल तोड़कर हजारों का नुकसान पहुंचाने में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बांकी बरई टोला निवासी अभिषेक चौहान ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया कि 17 नवंबर की शाम 5 बजे वह सब्जी खरीदने खोराराम चौराहे पर गए। जहां पर गौरी बाजार के फुलवरिया चौकीदार टोला निवासी हीरालाल यादव, अखिलेश यादव, शैलेश यादव, राहुल यादव, अजीत यादव ने पुरानी रंजीश में उन्हें लाठी,डंडा तथा हाकी से लैस होकर उनके उपर हमला बोल दिया। उनके मारने से उन्हे काफी चोटे आई। उन्हे बचाने आये गांव के चंदन चौरसिया व इन्द्रजीत चौरसिया को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने हमला करने वाले उक्त पांचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। दूसरी घटना शहर के भरौली बाजार का है। महुआडीह थाना क्षेत्र के अमवा निवासी अरविंद सिंह ने पुलिस को तहरीर दिया कि उनकी शहर के भरौली बाजार में जमीन है। जमीन के बगलगीर परमानंद, नरेन्द्र, राकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई पैमाइस और उनकी सहमति के बाद उन्होंने जमीन पर दीवाल चला ली। अचानक 25 अक्तूबर को उक्त लोग उनकी दीवाल तोड़कर अपना दीवाल चलाने लगे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीवाल का निर्माण रोक दिया। इससे नारोज होकर उन लोगों ने अपशब्द बोला तथा जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें