फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैंग की एंट्री फीस दो हजार...काला गमछा व कड़ा पहचान

Sat, 15 Feb 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय मनबढ़ों को बेनकाब करने के साथ उन्हें सही रास्ते पर लाने के लिए मदनपुर पुलिस ऑपरेशन तलाश अभियान चला रही है। ऑपरेशन में अब तक करीब एक दर्जन मनबढ़ समर्पण करते हुए सार्वजनिक तौर पर माफीनामा दिए हैं। मनबढ़ सुधरने की बात करते हुए दोबारा गलती नहीं होने की बात कह रहे हैं। इस कार्रवाई की लोग सराहना कर रहे हैं। दूसरी ओर मनबढ़ों ने गैंग की एंट्री फीस दो हजार रखी है। इसके बाद गैंग से जुड़ने वाले को काला गमछा व कड़ा दिया जाता है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मदनपुर विनोद कुमार सिंह की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश में पिछले चार दिनों से व्हाट्सप के थाना सहयोगी ग्रुप पर 302, 307 और 333 गैंग के सदस्यों द्वारा समर्पण किया जा रहा है। अब तक करीब एक दर्जन मनबढ़ दोबारा गलती न करने की दुहाई देते हुए समर्पण कर चुके हैं। लोगों के अनुसार इस कार्रवाई से जनपद में कुछ घटनाओं पर अंकुश लगा है। बताया जा रहा है कि हरनहीं गांव में एक घर पर सुबह कई थानों की संयुक्त पुलिसिया कार्रवाई से रफ्तार गैंग सुर्खियों में आया था। लोगों के अनुसार गैंग में करीब 1000 से अधिक सदस्य हैं। जिनकी उम्र करीब 20-22 वर्ष, जबकि कुछ किशोर भी शामिल हैं। गोरखपुर जनपद के बिच्छू गैंग के संपर्क में आने के बाद रफ्तार ने मदनपुर और सुरौली थाना क्षेत्र में अपने गैंग की नींव रखा था। गैंग के सदस्यों की पहचान काला गमछा और स्टील का कड़ा था। रफ्तार गैंग में शामिल होने के लिए 2000 रुपये शुल्क के रूप में देना होता था और वह पहचान के रूप में मनबढ़ों को काला गमछा और स्टील का कड़ा देता था। यह भी बताया जा रहा है कि विगत एक-डेढ़ वर्ष पूर्व गोरखपुर के बिच्छू गैंग के संपर्क में आने के बाद रफ्तार ने गांवों के शरारती तत्वों को जोड़ने के लिए अपना गैंग बना लिया। जबकि घटनाओं को अंजाम देने के साथ दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने लगा। पुलिस ऑपरेशन में पैर में गोली लगने और जेल जाने के बाद से उसके गैंग के सदस्य बिखर गए थे, जो दोबारा अलग-अलग नामों से गैंग खड़ा करते हुए क्षेत्र में दहशत फैलाने में लग गए। भलुअनी, खुखुंदू, लार, सुरौली में सुर्खियों में आए थे। लेकिन पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन से उनकी कमर टूटने लगी है। शुक्रवार को दुबौली के सन्नी मौर्या, नवीन सिंह, अनूप सिंह, हर्ष सिंह, आलोक सिंह, सर्वेश यादव आदि ने आत्मसमर्पण कर माफी मांगते हुए समाज में किसी भी प्रकार की अशांति न फैलाने की दुहाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें