फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक जनवरी से वाराणसी-इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों का बदलेगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे में एक जनवरी 2026 से नई समय-सारणी लागू हो रही है। कुल 24 गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर आगमन व प्रस्थान के समय में परिवर्तन हो रहा है। इसमें देवरिया स्टेशन से गुजरने वाली गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी और वाराणसी-गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली कृषक एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 15107 वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस वाराणसी से निर्धारित समय सुबह 05.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय सुबह 04.55 बजे छूटेगी। वहीं ट्रेन नंबर 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन पर दोपहर 12.20 बजे के स्थान पर दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय सुबह 11.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय सुबह 11.50 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय रात 22.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय रात 22.20 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें