फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हद पार: दोस्त ने बनाया छह साल की बेटी को हवस का शिकार, पिता ने दे दी जान; मरने से पहले दे गया सजा

Sat, 25 Oct 2025 04:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुखुंदू (देवरिया)

सार

बच्ची के रोने-चिल्लाने पर जागे पिता ने आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से वार कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने रामबाबू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन
मरने से पहले पिता ने किया था दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर हमला - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यौन शोषण की शिकार हुई छह साल की मासूम बच्ची के पिता ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बीते मंगलवार की रात पिता के साथ रहने वाले महराजपुर निवासी दोस्त रामबाबू यादव ने मासूम के साथ हैवानियत की थी। बेटी के साथ हुई दरिंदगी से आहत पिता ने शुक्रवार को आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन

बेटी संग किराए के कमरे में रहता था पिता
यूपी के देवरिया क्षेत्र का एक युवक खुखुंदू चौराहे पर किराए पर कमरा लेकर अपनी छह साल की बेटी के साथ रहता था। उसके साथ उसका दोस्त महराजपुर निवासी रामबाबू यादव भी रहता था। मंगलवार की रात पिता के दोस्त ने बच्ची का यौन शोषण किया। 

पिता ने दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर किया धारदार हथियार से हमला
बच्ची के रोने-चिल्लाने पर जागे पिता ने आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से वार कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने रामबाबू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन

बेटी को बाहर खेलने भेजकर लगा ली फांसी
वहीं बेटी के साथ हुई हैवानियत से पिता अवसाद में था और वह गांव में पैतृक मकान में रहने लगा था। शुक्रवार की सुबह उसने बेटी को खेलने के लिए बाहर भेज दिया और खुद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें