फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी मस्टरोल पर 27 हजार का भुगतान

Sun, 24 Mar 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार सेवक के खिलाफ ग्राम प्रधान की शिकायत पर बीडीओ ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। रायबारी गांव में मनरेगा के तहत बिना कार्य कराए फर्जी मस्टररोल पर करीब 27 हजार रुपये गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर बीडीओ मौके की जांच कर आरोपी रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम को जांच रिपोर्ट दी है।
भटनी के रायबारी गांव के प्रधान इंद्रबल यादव ने 18 फरवरी 2024 को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर गांव में वर्ष 2021 में रोजगार सेवक पर बिना कार्य कराए फर्जी मस्टररोल तैयार कर करीब 27 हजार रुपये गबन करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बीडीओ भटनी से जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। बीडीओ ने गांव पहुंचकर मौके का सत्यापन किया तो शिकायत सही पाई गई। कागज में दर्ज चंद्रिका यादव के मकान से रामजीत यादव के घर बीच चकरोड कार्य नहीं हुआ था। बीडीओ ने फर्जी मस्टररोल पर करीब 27 हजार भुगतान की बात भी सही पाई।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। बीडीओ भजन लाल पटेल ने बताया कि रायबारी गांव में बिना कार्य कराए फर्जी तरीके से मस्टररोल तैयार कर 27 हजार रुपये का भुगतान हुआ है। रोजगार सेवक व सचिव पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें