बनकटा/रामपुर बुजुर्ग । पुलिस ने शुक्रवार को चेकपोस्ट रामपुर बुजुर्ग पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 12 गोवंशीय पशु मुक्त कराए। इसमें 11 जीवित व एक बछड़ा मृत मिला। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया, जबकि एक तस्कर भाग गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी महबूब आलम उर्फ समीर और मीरपुर मझौआ निवासी सलमान, बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर निवासी रियाज खान उर्फ बिकाऊ व सेराज खान उर्फ रियाज शामिल हैं। बलिया के बसारिखपुर निवासी अमजद खान पर भी नामजद केस दर्ज किया गया है। वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि गोवंश तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।