फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कच्ची शराब की चार भट्ठियां ध्वस्त, छह क्विंटल लहन नष्ट

Tue, 03 Mar 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान लगातार जारी है। कसया सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी कर चार भट्ठियां ध्वस्त की और छह क्विंटल लहन नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर के टोला सिसई में दबिश दी गई। टीम ने लगभग 6 क्विंटल लहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) नष्ट किया और 4 अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान कई तस्कर मौके से फरार हो गए। इस अभियान में आबकारी विभाग से अरुण कुमार, एसओ कसया अभिनव मिश्रा, एसआई मुन्नीलाल, संतोष उपाध्याय, सिपाही विनोद यादव,रामकिशन यादव, सहित पुलिस और आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। इस संबंध में सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि अवैध शराब के धंधे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान लगातार चलेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें