फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीआरडी इंटर कॉलेज के चार खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित

Thu, 13 Nov 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। माध्यमिक विद्यालयीय 69 वीं नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए मंडल के चार खिलाड़ियों ने प्रदेशीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है।
विज्ञापन

ये चारों खिलाड़ी बाबा राघव दास इंटर कॉलेज देवरिया के छात्र हैं। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में आजमगढ़ के सिबली इंटर कॉलेज में 69 वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें बाबा राघव दास इंटर कॉलेज देवरिया के छात्र अनुराग सिंह, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद आसिफ और अभिषेक यादव ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 13 नवंबर से 17 नवंबर तक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें