फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसों में चार लोग घायल, तीन गंभीर

Thu, 11 Dec 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर मार्ग दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। जिसमें तीन लोगों स्थिति गंभीर बताई जाती है। तीनों घटना बुधवार शाम की है। पहली घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहजौली निवासी विनोद यादव 45 वर्ष पुत्र राम नगीना व प्रमोद गुप्ता 40 वर्ष पुत्र देवानंद गुप्ता बुधवार को तरकुलहा देवी दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन

शाम को घर वापस आते समय खरोह चौराहे के समीप पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। दोनों लोग सड़क पर गिर गए। दूसरी घटना ग्राम देवगांव निवासी श्रवण सिंह 72 वर्ष पुत्र राजनाथ सिंह रामपुर चौराहे पर पैदल सब्जी लेने आए थे। वापस घर लौटते समय हनुमान मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीसरी घटना ग्राम भटौली खुर्द निवासी अजमेर चौहान 24 वर्ष पुत्र राजेश चौहान बाइक से गौरी बाजार जरूरी सामान खरीदने गए थे। घर वापस लौटते समय चीनी मिल परिसर स्थित मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें