फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: असलहे के बट से प्रहार कर बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन, हड़कंप

Thu, 11 Dec 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। बैंक से पैसा निकाल कर बुधवार को घर जा रहे रावतपार रघेन निवासी धीरेंद्र यादव को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रामनगर गांव के समीप ओवरटेक कर रोक लिया। मैरवां जाने का रास्ता पूछकर कनपटी पर असलहा सटा चेन लूटने की कोशिश की। इस दौरान पीछे बैठा भतीजा बदमाशों से भिड़ गया। अपने को घिरता देख बदमाश सिर में बट से प्रहार कर चैन का आधा टुकड़ा लूट फरार हो गए। वारदात की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव निवासी धीरेंद्र यादव के मुताबिक भतीजे प्रकाश यादव के साथ लार गए थे। दोपहर 1.20 बजे चनुकी मोड़ स्थित एक एटीएम से चालीस हजार रुपये निकाल घर जा रहे थे। अभी रामनगर गांव के समीप उत्तर दिशा में लार भाटपाररानी मार्ग पर पहुंचे थे। अपाची सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर रोक लिया। रुकने पर पूछा कि मैरवां जाना है। किस रास्ते से जाना होगा। अभी बताने ही वाले थे कि पीछे बैठे दो बदमाश कनपटी पर असलहा सटा चेन लूटने की कोशिश करने लगे। यह देख बाइक पर पीछे बैठा भतीजा प्रकाश यादव हिम्मत जुटा बदमाशों से भीड़ गया।बदमाश फायर करना चाहे संयोग ठीक रहा कि एक असलहे में लोड मैगजीन नीचे गिर गया।
विज्ञापन

मौका पाकर प्रकाश मैगजीन को दूर खेत मे फेंक दिया। खार खाए बदमाश धीरेंद्र के सिर में बट से प्रहार कर चैन का आधा टुकड़ा लूट लार के तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें