देवरिया। मेडिकल कॉलेज में रविवार को डेंगू के चार नए मरीज भर्ती किए गए हैं। उनके एलाइजा जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। वार्ड में छह मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, स्वस्थ होने पर एक मरीज को छुट्टी दे गई है।
जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। गैर प्रांत और प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आने वाले व शहर के विभिन्न मोहल्लों सहित ग्रामीण इलाके में भी मरीज मिल रहे हैं। सलेमपुर क्षेत्र में एक युवती दो हफ्ता पहले वाराणसी गई थी। वहां पांच दिन से बुखार से पीड़ित रही। दवा लेने पर आराम नहीं मिलने पर 29 सितंबर को घर आ गई। शनिवार को सीएचसी सलेमपुर पहुंची, जहां दवा और जांच हुई। इसके बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचे, जहां इलाज के बाद वार्ड में शिफ्त कर दिया गया। बिहार के मैरवा का एक किशोर पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। निजी अस्पताल में दवा ली, लेकिन आराम नहीं हुआ। इसके बाद रविवार को परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां भर्ती कर इलाज कराए शुरू कर दिया गया। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति छह दिन से बुखार से पीड़ित था। दवा लेने पर आराम नहीं होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल में भर्ती करा। रुद्रपुर क्षेत्र का एक किशोर सात दिन से बुखार आ रहा है। उसके शरीर में दर्द, मिचली और उल्टी भी आ रही है। स्थानीय स्तर पर दवा कराई गई, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इसके अलावा दो अन्य मरीजों इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के इलाज की सुविधा है। निशुल्क दवा और जांच की व्यवस्था है। अलग से वार्ड बनाया गया है। दिक्कत होने पर लापरवाही न बरतें। डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।