फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झारखंड के चार और बिहार का एक शराब तस्कर गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शुक्रवार को गौरा बाजार और भाटपार रानी थाना पुलिस ने पांच शराब तस्करों को पकड़ कर उनके पास से 5.7 लीटर अवैध शराब बदामद किया। पांचों तस्करों में चार झारखंड और एक बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन

थाना गौरी बाजार पुलिस टीम ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 51 लीटर अवैध शराब बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश लोहार निवासी अरया थाना बगुडा जिला लोहरदंगा झारखंड, विनय उराव निवासी थाना चान्हो जिला रांची राज्य झारखंड, राजू उराव निवासी लोहरदगा थाना किसको जिला लोहरदगा झारखंड, अनिल उराव निवासी थाना लोहरदगा जिला लोहरदगा शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से क्रमशः 12 लीटर, 19 लीटर, 10 लीटर और 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। भाटपार रानी पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर अंकित आनंद निवासी इस्लामपुर थाना गौरोल जनपद बैशाली बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें