गौरी बाजार। क्षेत्र के एक गांव की युवती से छेड़खानी कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में आरोपी के कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की का आदेश दिया गया। पुलिस ने इस आशय का नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी भी कराई। आरोपी मृत्युंजय यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी ग्राम कतौरा 22 दिसंबर 24 से फरार चल रहा है। अदालत ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि निर्धारित तिथि तक अभियुक्त के उपस्थित न होने पर 85 बीएनएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने अगस्त 24 में घर पर दूध लेने गई आई युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। उसके कपड़े फाड़ दिए थे और वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। युवती ने आपबीती परिजनों को बताई थी। पीड़िता के परिजन ने गौरी बाजार थाने में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। पुलिस को तभी से आरोपी की तलाश है। संवाद