फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख ठगे

Thu, 29 Jan 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। क्षेत्र के अलग-अलग गांव निवासी दो युवकों को रेलवे कारखाना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने चार लाख की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने 23 जनवरी को भटवलिया चौराहा निवासी अमित कुमार गौतम पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बतरौली गांव निवासी आशीष कुशवाहा एवं खेमछापर गांव निवासी उपेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में बताया कि देवरिया के भटवलिया चौराहा निवासी अमित कुमार गौतम ने रेलवे कारखाना में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर उनसे चार लाख रुपये ले लिया। इसके अलावा उसने सादे स्टांप पेपर पर भी उनके हस्ताक्षर भी करवा लिए।
पीड़ितों के अनुसार आरोपी ने उन्हें रेलवे विभाग का झूठा आईडी कार्ड भी दिया और नौकरी का आश्वासन दिया। आरोप है कि नौकरी नहीं मिलने पर जब रुपये वापस मांगे गए, तो आरोपित ने टालमटोल करते हुए सादे स्टांप पर हस्ताक्षर होने का हवाला देते हुए झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर भटवलिया चौराहा निवासी अमित कुमार गौतम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी एसओ जेपी दूबे ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें