फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइकों की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के उसरहा मोड़ पर बृहस्पतिवार भोर में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि एक बाइक अनियंत्रित होकर मोड़ के आगे स्थित गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुभम प्रसाद, रूपेश यादव, रोहित यादव और उल्लू ठाकुर, निवासी गौरी पांडेय, थाना लार के रहने वाले हैं। सभी युवक सोहनाग में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। उसरहा मोड़ पर दुर्घटना हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वाहन चालक मोड़ के घुमाव का सही अंदाजा नहीं लगा पाते और नियंत्रण खो बैठते हैं। सड़क किनारे बने गड्ढे हादसों की गंभीरता बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें