फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाबालिग प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, गांव में मचा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग अपने गांव में ही प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद करने लगी। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा होने लगा। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष को थाने ले आई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी के बीच मोबाइल पर मिस्ड कॉल के जरिए बातचीत शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। बुधवार की दोपहर अचानक किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। किशोरी के घर पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। स्थिति बिगड़ती देख युवक के परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और थाने ले आई। थाने में युवक से पुरुष पुलिसकर्मियों और किशोरी से महिला पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। वहीं, थाने के बाहर दोनों पक्षों के बीच देर रात तक पंचायत चलती रही। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि युवक को थाने में ही बैठाए रखा गया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें