फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव के समय करमाजितपुर में हुआ था विवाद
सपा के प्रत्याशी सहित अन्य नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विधानसभा चुनाव के दौरान करमाजितपुर गांव में हुई मारपीट की घटना के आरोपित ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद इनाम घोषित आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विधानसभा चुनाव के दौरान दो मार्च की रात में ग्राम करमाजितपुर गांव में कुछ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। इसमें कई भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में गोरखपुर निवासी आशुतोष ओझा की तहरीर पर नौ नामजद सहित अज्ञात पर जानलेवा हमला, लूट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को पुलिस ने ग्राम गौरी खुर्द के ग्राम प्रधान संजय यादव, सपा से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार रहे भवनाथ यादव निवासी ग्राम मठिया माफी, संजीव यादव निवासी सोपरी बुजुर्ग, भरत यादव निवासी करमाजितपुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नामजद पूर्व विधायक पुत्र एवं सपा प्रत्याशी रहे अजय प्रताप उर्फ पिंटू सिंह सहित अन्य लोग फरार चल रहे हैं। वे पुलिस की पकड़ से अब भी दूर हैं। इसमें से कुछ लोगों पर इनाम भी घोषित है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक जांच की मांग
देवरिया। करमाजितपुर मामले में कुछ जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही सपा नेता विजय प्रताप उर्फ डब्लू मणि गौरी बाजार थाने पहुंचे एवं गौरी बाजार पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। वरिष्ठ सपा नेता जीऊत यादव ने इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक को पत्र देते हुए इसे बदले की कार्रवाई एवं जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न बताया। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए घटना की न्यायिक जांच की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें