गौरी बाजार। चोरी की दो बाइक और वारदात में इस्तेमाल दो अन्य बाइक समेत गौरी बाजार पुलिस ने शनिवार को चार वाहन लिफ्टरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस बैतालपुर के बरारी मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कृष्णा यादव उर्फ रफ्तार, अमित यादव, गोलू यादव और महावीर बांसफोर को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद हुईं, जबकि चोरी में इस्तेमाल दो अन्य बाइक भी पुलिस ने जब्त कीं। बरामद दोनों बाइक भटनी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं और इस संबंध में वहां प्राथमिकी दर्ज है। क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। संवाद