फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर के गिरोह ने की थी चोरी, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर के गिरोह ने की थी चोरी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बरारी प्रथम में चीनी मिल के सेवानिवृत्त जीएम के घर चोरी करने के आरोप में चार बदमाशों को एसओजी ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी के 23 लाख रुपये के जेवर, 1,73,639 रुपये नकद और असलहा बरामद हुआ है। गिरोह के सभी सदस्य सीतापुर जनपद के रहने वाले हैं।
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पर्दाफाश करने वाली टीम को दस हजार रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही सीओ विनय कुमार यादव सहित पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र दिलाने के लिए एडीजी को पत्र भेजने की बात कहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता के दौरान डीआईजी व एसपी ने बताया कि 31 मार्च की रात में बरारी प्रथम गांव निवासी व चीनी मिल के सेवानिवृत्त जीएम वशिष्ठ मणि त्रिपाठी के घर चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में उनके पुत्र अजय कुमार त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि पर्दाफाश के लिए क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत एवं विनय यादव के नेतृत्व में एसओजी को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गिरोह के बारे में एसओजी प्रभारी और गौरी बाजार के एसएसआई दीपक कुमार को सोमवार को जानकारी मिली।
पता चला कि गिरोह के सदस्य क्षेत्र के गुरूचघाट के पास मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजा राम चौहान निवासी विसवा खुर्द थाना तम्बौर, सोनेलाल उर्फ सोनू चौहान निवासी कुटी सुपौली थाना लहरपुर, सुखबीर कुमार उर्फ हया चौहान, सुनील कुमार निवासी खपुरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि यह गिरोह गांव-गांव घूमकर फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। किसी अच्छे घर को देखकर ये चिह्नित कर लेते थे। इसी गिरोह ने सेवानिवृत्त जीएम के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इनकी निशानदेही पर 23 लाख रुपये के जेवर, 1,73,639 रुपये और तमंचा बरामद किया गया है।
गिरोह का सरगना फरार
देवरिया। सीतापुर के इस गिरोह का सरगना बाबूराम चौहान है। वह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। एक सदस्य विनय कुमार चौहान भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार, चोरी गए शेष जेवर इन दोनों के पास हैं। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

पूर्व एसओ के जरिए गिरोह तक पहुंची पुलिस
देवरिया। सीतापुर का यह गिरोह पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में सक्रिय है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसओजी को इस गिरोह तक पहुंचाने में गौरी बाजार के एसओ रहे एके पांडेय की भूमिका अहम रही है। वह सीतापुर में काफी समय तक तैनात रहे हैं। इस समय वह बाराबंकी में तैनात हैं। घटना के बाद उनको इस गिरोह बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने एसओजी से तालमेल बनाकर गिरोह के बारे में जानकारी दी। उससे जनपद की पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें