फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छिनैती और टप्पेबाजी के चार अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। जिले की चार थानों की पुलिस ने चार टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया। यह सभी छिनैती और झांसा देकर नकदी गहने उड़ाने का काम करने में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने रविवार को सभी का चालान कर दिया। इस ऑपरेशन में भलुअनी, बरहज, सलेमपुर और खुखुंदू पुलिस शामिल रही।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर बीते शनिवार की शाम पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें पुलिस के हाथ कोतवाली के कांशीराम आवास पुरवा चौराहा निवासी कृष्णा पुत्र जितेंद्र, मनीष पुत्र मनोज उर्फ नाटे को करौंदी मार्ग स्थित मस्जिद के पास से पकड़ा गया, जिसके पास से 10050 और उसके घर से 13500 रुपये बरामद किया गया।
पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कांशीराम आवास के रोहित उर्फ टीमल पुत्र गुड्डु और जितेंद्र पुत्र महेंद्र को भी गिरफ्तार किया। उनके पास से 8000 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्तों पर लोगों को झांसे में लेकर जेवरात आदि सामान उड़ाने का आरोप है। धरपकड़ ऑपरेशन में भलुअनी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, ज्योति, वीरेंद्र, अरविंद यादव, विनोद यादव, बरहज के एसआई सर्वेश सिंह, सलेमपुर के अखिलेश कुमार, खुखुंदू के आशीष मिश्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि छिनैती और टप्पेबाजी के चार आरोपियों का चालान किया गया है। जिनके पास से नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें