फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: आज देवरिया आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश, फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

Mon, 16 Oct 2023 07:45 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फतेहपुर आने के मद्देनजर गांव में बिना पुलिस की अनुमति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एसपी संकल्प शर्मा ने रविवार को गांव के हर मोड़ पर पुलिस की बैरिकेडिंग और ड्यूटी का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया पहुंचेंगे। वह फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्यप्रकाश दूबे के घर जाएंगे। घटनास्थल का भी मुआयना करेंगे।

 

पूर्व सीएम के आगमन के संबंध में रविवार की शाम से गांव के चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा लगा दिया गया है। देर शाम तक आईजी जे रविंद्र गौड़ ने रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम का खाका तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश के दौरे के मद्देनजर पुलिस ने की सख्ती

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फतेहपुर आने के मद्देनजर गांव में बिना पुलिस की अनुमति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एसपी संकल्प शर्मा ने रविवार को गांव के हर मोड़ पर पुलिस की बैरिकेडिंग और ड्यूटी का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
 
रुद्रपुर-देवरिया मार्ग से बैरियाघाट होते हुए गांव में जाने वाले पांच मोड़ों पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। गांव के पूर्वी और दक्षिणी छोर से वाहनों की आवाजाही पर सोमवार को पूरी तरह से रोक रहेगी। गांव में उत्तर तरफ से जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने पहरा लगा रखा है। गांव के खेतों की पगडंडियों पर पीएसी गश्त करेगी।
 
प्रेम यादव के मकान अभयपुर से लेकर लेड़हा टोले पर सत्यप्रकाश दूबे के मकान तक हर मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी। क्षेत्र से सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को लेकर मदनपुर, रुद्रपुर, रामलक्षन, उसरा बाजार में जांच के बाद ही पूर्व सीएम के आगमन के दौरान गाड़ियां गुजर पाएंगी। फतेहपुर में पूरे मंडल के थानों से फोर्स बुलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें