फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की रिहाई: देवरिया जेल से चुपके से निकल गए ठाकुर, नहीं लगी किसी को भनक

Thu, 12 Feb 2026 12:03 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर देवरिया जिला कारागार से रिहा हो गए हैं। उनकी रिहाई की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह सार्वजनिक हुई। हालांकि, वे बुधवार की रात में ही निकल गए थे।
विज्ञापन


पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर 11 दिसंबर से देवरिया जेल में निरुद्ध थे। विभिन्न मामलों में न्यायालयों से जमानत एवं अन्य विधिक राहत मिलने के बाद 11 फरवरी की शाम सात बजे के बाद उनकी रिहाई हुई।
आजाद अधिकार सेना की ओर से जारी बयान में इसे न्याय की जीत बताया गया है। ॉ

संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि यह रिहाई राजनीतिक प्रतिशोध और तथ्यहीन मुकदमों के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संगठन संविधान, न्याय और जन-अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें