फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वन माफिया की 50 लाख की संपत्ति कुर्क

Mon, 27 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर पडरही गांव निवासी वन माफिया व गैंगस्टर रमाशंकर निषाद उर्फ गेल्हन की करीब 50 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को रविवार को तहसील और पुलिस ने कुर्क कर लिया।
इसमें आरोपी और उसकी पत्नी के नाम से तीन मकान भी शामिल हैं। आरोपी पर वन अधिनियम, लूट, गैंगस्टर, हत्या की कोशिश आदि धाराओं में विभिन्न थानों में 18 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल के आदेश पर तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर, चौकी प्रभारी सौरभ सिंह सहित कोतवाली की फोर्स ने रमाशंकर निषाद द्वारा अपराध जगत से अर्जित संपत्ति कुर्की की।
तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा के अनुसार, वन माफिया के तीनों मकानों की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश के क्रम में कुर्की की कार्रवाई से पहले लाउडस्पीकर से प्रचार कर डुग्गी मुनादी कराई गई।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि आरोपी वन माफिया है।
वह अपराधियों का गिरोह चलता था। उसके खिलाफ गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जिले में 18 केस दर्ज हैं। उसकी अचल संपत्तियों का नियमानुसार जब्तीकरण किया गया है। उसकी और संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें