फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप के कंटेनर में छिपाकर रखी थी अंग्रेजी शराब, दो गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। शराब तस्कर हर दिन नए-नए पैंतरा अपना रहे हैं। शुक्रवार को यूपी सीमा से सटे बिहार प्रांत के धरनी छापर चेक पोस्ट पर मैरवा पुलिस ने एक पिकअप पर बनाए गए टैंकरनुमा डिब्बों की जांच की तो उसमें 1764 शीशी अंग्रेजी शराब की बोतलें छिपाकर रखी थीं।
विज्ञापन

पिकअप चालक ने इससे पहले यूपी सीमा में ऑयल कंपनी की बिल्टी दिखाकर इंट्री ले ली थी। बिहार के मैरवा पुलिस की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, तस्कर इंडियन ऑयल की बिल्टी दिखाकर गाड़ी को ले जाने का प्रयास कर रहा था।
संदेह होने पर पुलिस की तलाशी में वाहन में बने चार टैंकरनुमा कंटेनरों से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 1764 शीशी बरामद हुई।
इसके बाद पुलिस ने वाहन समेत शराब को कब्जे में लेते हुए चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के हरखोड़ा निवासी सोनू गोस्वामी और सुशील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस शराब तस्करों के नटवर्क को पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें