फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एटीएम ठगी के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने रविवार को एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोनूघाट चौराहे के पास से गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 12 बैंकों के 64 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरखपुर के शाहपुर निवासी मोहित निषाद (28) और सिकरीगंज निवासी संदीप मिश्र (36) के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चार सदस्यीय गिरोह बनाकर अलग-अलग जिलों में ठगी करने की बात स्वीकार की।
उन्होंने सोनूघाट में एक शख्स का एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकालने की बात बताई। यह रकम गिरोह के चारों गुर्गों ने आपस में 10-10 हजार रुपये करके बांटी थी। पुलिस के अनुसार, मोहित निषाद और संदीप मिश्र के अलावा इमरान खान और सुजीत बिंद उर्फ छोटेलाल भी गिरोह में शामिल हैं। दोनों आरोपियों पर देवरिया सहित प्रदेश के कई जिलों में पहले से प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

बरामद एटीएम कार्ड ःपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 अलग-अलग बैंकों के 64 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक के 14 कार्ड सबसे अधिक हैं। एचडीएफसी बैंक के आठ, एक्सिस बैंक के पांच और पंजाब नेशनल बैंक के सात कार्ड भी मिले हैं।
यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक के भी सात-सात कार्ड बरामद हुए हैं। शेष कार्ड सेंट्रल बैंक, कोटक बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंडियन बैंक के हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें