फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : तमकुहीराज की टीम ने वाराणसी को 2-1 से हराया

Fri, 30 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत कस्बा के जनता इंटर कॉलेज तरकुलवा के खेल मैदान में कारगिल शहीदों की याद में चल रहे महरूम अबरार अहमद राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता महाकुंभ के दूसरे दिन का मैच बनारस और तमकुहीराज की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वाराणसी की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोगलपुरा के ग्राम प्रधान इमरान खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 40-10-40 मिनट के इस मुकाबले के पहले हॉफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
दूसरे हॉफ में बनारस के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 15 वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके कुछ मिनट बाद ही तमकुहीराज ने एक गोलकर 1-1 की बराबरी कर ली लेकिन खेल के आखिरी मिनट में बनारस के फॉरवर्ड खिलाड़ी अभिषेक ने गोल दागकर टीम को 2-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन

रेफरी की भूमिका में आयशा, नेहा व पिंकी रहीं। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि गुड्डू सिद्दीकी, स्टार स्पोर्ट के प्रोपराइटर अजहर, सतीश जायसवाल, खुशरूद्दीन सिद्दीकी, असरार अहमद, हजरत अली, अरमान, आमिर, वसीम सिद्दीकी, शैलेष यादव, भोलू मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें