फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने की छह दुकानों की जांच, चार नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा टीम ने की छह दुकानों की जांच, चार नमूने लिए
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में मिलावट को रोकने तथा नवरात्र पर लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं मिठाई उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को छह दुकानों का निरीक्षण किया। चार नमूने लिए गए, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नवरात्र पर लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री व मिठाई उपलब्ध कराने के मद्देनजर डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को टीम सलेमपुर बस स्टैंड स्थित कोलकाता मिष्ठान भंडार पर पहुंची, जहां से छेने की मिठाई का नमूना ली। भाटपाररानी तहसील के बेलपार ढाला के समीप स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स से व्रत के उपयोग के लिए मखाना तथा श्रीजी ब्रांड गुलाब जामुन मिक्स का नमूना लिया। इसी प्रकार टीम ने देवरिया शहर में अगस्तपार स्थित एक दुकान से तेज पत्ता का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, अजय त्रिपाठी, मनीष मल्ल, सुभेष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें