फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार सीएचसी के महिला शौचालय में मिला भ्रूण

Mon, 27 Jul 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। स्थानीय सीएचसी के महिला शौचालय में सोमवार की रात करीब 11:15 बजे चार माह का भ्रूण मिला। इसकी जानकारी इमरजेंसी में आए मरीजों ने स्वास्थ्यकर्मियों को दी। यह देख अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गई। अस्पताल प्रशासन फुटेज निकालकर मामले की छानबीन में जुट गया है। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

लार सीएचसी में देर रात इमरजेंसी में डॉ. आशुतोष सिंह, फार्मासिस्ट हारून खान मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी बीच इलाज के लिए आई एक महिला ने शौचालय प्रयोग के लिए दरवाजा खोला। अंदर टाॅर्च जलाकर देखा तो ओपीडी भवन के महिला शौचालय में करीब चार माह का एक भ्रूण पड़ा था। यह देख वह सन्न रह गई। इसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मियो को दी। देर रात अस्पताल के अंदर भ्रूण मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
भ्रूण को सुरक्षित रखवा मामले की सूचना स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार को दी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पता लगाने की कोशिश की। वहीं अलग अलग वार्डों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ अतुल कुमार ने बताया कि शौचालय में भ्रूण मिला है। पुलिस को सूचना दी गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि भ्रूण मिलने की जानकारी मिली है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें