देसही देवरिया। एसआईआर फाॅर्म के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा। इससे दिन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। इससे बीएलओ परेशान हैं।
एसआईआर फाॅर्म भरकर जमा करने के लिए चार दिसंबर अंतिम दिन है। इसको लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है कि कोई मतदाता फॉर्म भरकर समय से जमा न कर पाने की वजह से मतदान के अधिकार से कहीं वंचित न रह जाए। इसके लिए इस कार्य में लगे कर्मचारियों व बीएलओ के कार्यों की रोजाना उच्च स्तरीय समीक्षा की जा रही है।
धीमी प्रगति पर नोटिस जारी हो रहा है। वहीं, नाम न छापने की शर्त पर क्षेत्र के कुछ बीएलओ ने शनिवार को बताया कि दिन में सर्वर ठीक ढंग से न चलने की वजह से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के कार्य में बाधा आ रही है। दिन में रजिस्ट्रेशन कर पाना मुश्किल हो रहा है। पूरी रात जागकर ऑनलाइन करना पड़ रहा है। रात को 10 बजे के बाद ही सर्वर ठीक ढंग से काम कर रहा है। इस समस्या पर प्रशासन को त्वरित ध्यान देकर सर्वर ठीक कराना चाहिए। संवाद