फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाढ़-बारिश ने बिगाड़ा स्वाद तोरई ने 600 रुपये किलो

Sun, 04 Oct 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर के नई बाजार मंडी में सजी स​ब्जियों की दुकान
विज्ञापन
देवरिया। सब्जियों के बढ़ते दाम ने आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बाढ़ और लगातार बारिश से स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन

जिउतिया के पारण पर मांग बढ़ने से तोरई के भाव ने तो महंगाई का नया रिकॉर्ड बना दिया। बरहज में यह 400 और मगहरा बाजार में 600 रुपये किलो तक बिकी।
बाढ़ प्रभावित बरहज और भटनी क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से सब्जियों की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है।
बची फसल भी बारिश की चपेट में आ गई। इसका सीधा असर बाजार की आवक पर पड़ा है। मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से लगभग सभी प्रमुख सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। बाजार में आलू 20, परवल 80, नेनुआ 50, लौकी 50, करेला 60, बैंगन 50, हरी धनिया 150 और शिमला मिर्च 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। सबसे अधिक परेशानी तोरई के भाव ने बढ़ाई है।
ग्राहक चुन्नू मिश्रा, उपेंद्र गुप्ता और आकाश कुशवाहा ने बताया कि जिउतिया से दो दिन पहले ही तोरई के दाम बढ़ने लगे थे। पर्व के दिन 400 से 600 रुपये किलो तक खरीदनी पड़ी। लोगों का कहना है कि सब्जियों के बढ़ते दाम से रोजमर्रा की रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें