फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 29 Jul 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर आधी रात को उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शहर से लेकर गांव तक के शिवालयों हर हर महादेव के बोल सुनाई देते रहे। लोगों ने महादेव को जल अर्पित कर नमन किया और कुशल मंगल की कामना की। शिवतांडव स्तोत्र, शिवचालीसा का पाठ किया और ऊं नम: शिवाय का मन में जप करते रहे। शहर के सोमनाथ मंदिर, कचहरी शिवालय, हाईडिल कालोनी शिवालय, रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर, मझौलीराज के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर, महेन के महेंद्रानाथ, फुलेश्वरनाथ, जंगली नाथ समेत सभी शिवालयों में भीड़ रही।
रुद्रपुर संवाद के अनुसार सावन मास के तीसरे सोमवार को पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सावन की रिमझिम बारिश के बीच भी जलाभिषेक करने लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान बम बोल के जयकारे से मंदिर दिनभर गूंजता रहा। बरहज के सरयू नदी से जलभर कर कावड़िया आधी रात से ही दुग्धेश्वर नाथ पहुंचने लगे। कावड़ियों की भारी भीड़ उमड़ने से मंदिर का कपाट रात्रि एक बजे खोल दिया गया।
सुबह सात बजे से हो रही बारिश के बीच करीब दो लाख कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर पर शाम पांच बजे तक दर्शनार्थियों की लाइन लगी रही। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मंदिर परिक्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग की गई। मंदिर और मेला क्षेत्र में दो पहिया, चारपहिया गाड़ियों के प्रवेश पर रोक है।
विज्ञापन

सलेमपुर संवाद के अनुसार सावन के तीसरे सोमवार को मझौलीराज के दिर्घेश्वर नाथ मंदिर में मंदिर पर प्रात 3:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक अखंड जलाभिषेक हुआ।
रुद्राभिषेक के कार्यक्रम हुए। भक्तों ने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। सुबह भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ शुरूआत की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, फल-फूल, वेल पत्र, घी, दही, धतूरा, पानी आदि से भगवान भोले की पूजा-अर्चना की। खुखुंदू संवाद के अनुसार सावन माह के तीसरे सोमवार को भी क्षेत्र के शिव मंदिरों पर शिवभक्तों का रेला भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए उमड़ा रहा।
क्षेत्र के मठिया अति प्राचीन शिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें