फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परीक्षा केंद्रों के सत्यापन में मिलीं खामियां

Fri, 12 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम आपत्तियों की जांच करने वाली तहसील स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष, सदस्य सचिव और अन्य सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें जिलाधिकारी ने जांच की सभी बिंदुओं को बारीकी से परखा और जरूरी संशोधन के निर्देश दिए। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 163 परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची जारी की गई है। इस सूची पर बोर्ड ने चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी थी। इन आपत्तियों की जांच एसडीएम के नेतृत्व में बनी तहसील स्तरीय समिति ने की। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के नेतृत्व में बनी जिलास्तरीय समिति को सौंपी गई। इस समिति की बैठक डीएम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में हुई। इसमें डीएम दिव्या मित्तल ने पूरी जांच रिपोर्ट को देखा।
उन्होंने इस रिपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा किया। इसके बाद कुछ विंदुओं पर जरुरी संशोधन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के सुझाव व निर्देश के अनुपालन के बाद रिपोर्ट फिर डीएम के सम्मुख प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें