फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में होगा ध्वजारोहण, सभी तैयारियां पूरीं

Fri, 15 Aug 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। 15 अगस्त 2025 को जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का उल्लास है। सरकारी भवनों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। प्रशासन के अनुसार सभी सरकारी-अर्द्धसरकारी कार्यालयों, कलक्ट्रेट, जिला जेल, बालगृह, विद्यालयों और प्रमुख संस्थानों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण होगा, जबकि दिन भर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम चलते रहेंगे।
सुबह पांच बजे गुरुद्वारा, मस्जिद और गिरिजाघर में सामूहिक प्रार्थना होगी। 6:30 बजे समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी निकालेंगे और 6.30 बजे ही ओपन महिला व पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित होगी।
विज्ञापन

ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा। जिले के सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसी समय कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ध्वजारोहण करेंगी, उसके बाद कलक्ट्रेट में पौधारोपण होगा। राजकीय बालगृह, देवरिया में 8.00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी की देखरेख में झंडातोलन और बच्चों को सामग्री/फल वितरण होगा। जिला जेल में भी 8.00 बजे जेल अधीक्षक ध्वजारोहण करेंगे और कैदियों को फल वितरित किए जाएंगे।
इसके बाद 8:45 बजे डीएम दिव्या मित्तल शहीद स्मारक और सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। नौ बजे देवरिया क्लब में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का सम्मान और गोष्ठी होगी। इसमें प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ध्वजारोहण करेंगे। 10:15 बजे सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 10:30 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में पौधरोपण होगा। 11 बजे कलक्ट्रेट में डीएम द्वारा टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण और 11 बजे ही मालवीय रोड पर रक्तदान शिविर लगेगा। 11:30 बजे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में फल-बिस्कुट वितरण होगा।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे डीएम दिव्या मित्तल वृद्धाश्रम में फल-मिष्ठान वितरण करेंगी। प्राथमिक विद्यालयों में 12 बजे पौधरोपण व 12:30 बजे शहीद स्मारकों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। नगर के नदी घाटों पर भी ध्वजारोहण की व्यवस्था रहेगी। दिवस का समापन शाम चार बजे राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होने वाले रूट मार्च से होगा, जो कोतवाली, रेलवे स्टेशन, तहसील, बजाजी रोड व मालवीय रोड से होकर शहीद स्मारक पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें